फरीदाबाद/पलवल/गुरुग्राम: हरियाणा के पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में शनिवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। हालात ऐसे हो गए कि करीब 100 मीटर तक भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर भी इसका असर देखने को मिला है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और कई जगह सिग्नल भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। पलवल के साथ-साथ फरीदाबाद के कई इलाकों में भी धुंध का असर देखा गया।
पलवल में छाई धुंध
बारूद जैसी गंध भी महसूस की जा रही
फरीदाबाद से पृथला की ओर जाने वाले हाइवे पर घनी धुंध देखने को मिल रही है। इससे वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सामान्य कोहरे से थोड़ा अलग महसूस हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे कैमिकल जैसा धुआं भी बताया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार हवा में बारूद जैसी गंध भी महसूस की जा रही है। इस तरह की धुंध छाने से लोग हैरान हैं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि आसमान से छोटे-छोटे कण गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रुकी ट्रेनों की रफ्तार
अचानक छाई इस अजीब तरह की धंधु ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है। ट्रेनें अपनी तय गति से काफी धीमा चल रही है। पलवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की हेडलाइट जलती हुई दिखाई दे रही है। धुंध की वजह विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसकी वजह पायलटों ने ट्रेनों की हेडलाइट जला दी है। रेलवे स्टेश से आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यह धुंध काफी घनी है। इस दौरान लोग अपने मुंह को भी ढकते हुए दिखाई दे रहे हैं।