हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 63 आईएएस और एचसीएस के तबादले, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. देर रात बड़े स्तर पर 63 आईएएस और एचसीएस के तबादले हुए हैं. इनमें 21 आईएएस और 42 एचसीएस शामिल हैं. अधिकारियों का ट्रांसफर तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है.

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सूबे के कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. कुछ को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

वंदना डिसोदिया गृह विभाग की सचिव नियुक्त: IAS सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर का डॉयरेक्टर बनाया गया है. उनके पास एडिशनल सेक्रेटरी का पद भी रहेगा. इसी तरह IAS सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा के डॉयरेक्टर और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का CEO बनाया गया है. वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.