गजब की ड्राइविंग! पानीपत में खंभे से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, 15 यात्री घायल

रोहतक: हरियाणा रोडवेज की एक यात्री बस पानीपत जिले के डाहर टोल प्लाजा पर एक खंभे से टकरा गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए. घायलों को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. यह घटना उस समय हुई जब बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी. मामले की सूचना मेडिकल कॉलेज स्टाफ द्वारा पुलिस को दी गई.

तेज रफ्तार में थी रोडवेज बस
रोहतक डिपो की बस (नंबर HR 65 GB 8436) तेज रफ्तार में थी. टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस खंभे से जाकर टकराई. यात्रियों ने बताया कि बस की गति बहुत अधिक थी और टोल के नजदीक आने पर भी ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की. टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटनास्थल पर मौजूद टोल कर्मचारियों ने तुरंत पहुंचकर यात्रियों को निकाला और घायलों व बच्चे को शामिल थे, जिन्हें टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया.

हादसे में घायल यात्री की हुई पहचान

हादसे में कई लोग घायल हो गये जिसमें घायलों की पहचान हुई नायरा (2 वर्ष, पुत्री देवेंद्र कुमार), सतवंती (पत्नी कृष्ण कुमार), अनु (पत्नी साहिल), वंशिका (पुत्री साहिल), शौर्य (पुत्र साहिल), महेश (पुत्र रामचंद्र), पूनम (पुत्री जयभगवान), सुशील कुमार (पुत्र आनंद कुमार), कृष्ण कुमार (पुत्र रामेश्वर), सुमित्रा (पत्नी रामेश्वर), कमलेश (पत्नी रमेश कुमार), नेहा (पुत्री दिलबाग), विकास (पुत्र राम अवतार) और फूलपति (पत्नी मदन सिंह) के रूप में हुई है.