हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, Video देख CM की भी अटकी सांसें

हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सबको चौंका दिया है। उनकी पैराशूटिंग का यह हैरतअंगेज नजारा कैमरे में कैद हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। उनको कूल दादू के नाम से बुलाया जा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में उनका पोता उनसे पूछता है कि दादा डर लग रहा है। बुजुर्ग बहुत ही आत्मविश्वास ने बिना डरे कहते हैं कि हमने तो बेटा भगवान भी डरे है। मैं बात्ता गांव का हरियाणवी हूं।

मुझे किसी भी बात का डर नहीं लगता है। उसके बाद वह अपने पोते के साथ 15 हजार फीट की ऊंचाई से कूद गए। एक मिनट के फ्री फॉल में उन्होंने आसमान का आनंद लिया। इस दौरान वह 120 मील प्रति घंटा की रफ्तार से नीचे आ रहे थे। उसके बाद पैराशूट से सुरक्षित लैंडिंग की।

सीएम ने ट्वीट कर की तारीफ
उनकी पैराशूटिंग की वीडियो को पोते ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जहां यह काफी वायरल हो गई। इसको अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसको 5.9 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनको हरियाणा की शान बता रहे हैं।

सीएम नायाब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बात्ता के बलदेव सिंह ने दिखा दिया कि हरियाणवी खून में जवान रहने का राज होता है, गर्व है।