अंबाला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अनिल विज के घर पहुंची। वो घायल अनिल विज का हालचाल पूछने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनकी सेहत का हालचाल पूछा और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की। इस मौके पर अनिल विज, उनके भाई राजिंदर विज और कपिल विज ने मुख्यमंत्री का शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनिल विज के साथ की गई इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।
फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें
नायब सैनी ने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री अनिल विज जी से आज अंबाला स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना। ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की मंगलकामना की।
अनिल विज को कैसे लगी थी चोट
बता दें कि अनिल विज पिछले दिनों हादसे का शिकार हो गए हैं। वो अपने ही घर के बाथरूम में फिसल गए। इस दौरान उनके उनके दोनों पैरफ्रैक्चर हो गए। उनके टखनों के आसपास चोटें आई हैं और उन्हें एक महीने तक पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई थी। दोनों पैरों में प्लास्टर होने के कारण अनिल विज के ठीक होने के दौरान अपने ऑफिस से काम करने और घर से ही जरूरी मीटिंग कर रहे हैं। पिछले साल भी अनि विज के बाएं पैर के अंगूठे में भी फ्रैक्चर हो गया था। उस समय, वह चोट के बारे में जाने बिना मीटिंग और पार्टी प्रोग्राम में जाते रहे। फ्रैक्चर की पुष्टि तब हुई जब लगातार दर्द और सूजन के कारण उनका एक्स-रे टेस्ट हुआ।