हरियाणा में साइबर ठगी, फेसबुक पर मूवी का लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक; खाते से उड़ाए 176000 लाख रुपये

यमुनानगर: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। किसी को वाट्सएप पर लिंक भेजकर तो किसी को फेसबुक पर लिंक भेजकर ठगा जा रहा है। इसी तरह की एक ठगी मुजाफ्त कलां निवासी सोनू के साथ हुई है। उसके पास फेसबुक पर लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से एक लाख 76 हजार रुपये साफ हो गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सोनू ने बताया कि उसके पास फेसबुक पर 11 जुलाई को मूवी का लिंक आया। इस लिंक पर क्लिक किया लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। जिसके बाद मोबाइल हैंग होने लगा। उस समय अधिक ध्यान नहीं दिया। शनिवार को मोबाइल एकदम से बंद हो गया। मोबाइल को फाेरमैट किया। जब आेपन किया तो खाते से अलग-अलग कर रुपये कटने के मैसेज आए हुए थे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।