Haryana Weather Update: हरियाणा में आज (2 सितंबर) सुबह साढ़े 8.30 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. सुबह से हिसार, पानीपत, यमुनानगर, जींद, झज्जर और चरखी दादरी में रुक-रुककर बारिश हो रही है. भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कुछ स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है. वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम के दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं. स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लास लगाने को कहा गया है. बता दें कि कल यानी 1 सितंबर को हरियाणा के पलवल जिले में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 22°C है. हरियाणा में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई बड़ी नदियां उफान पर बह रही हैं. जिसके कारण नदियों के आसपास के इलाकों को अलर्ट किया गया है.
आगे कैसा रहेगा मौसम
3 सितंबर: यमुनानगर और अंबाला जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है. इसके अलावा पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद में अधिकतर एरिया में बारिश की संभावना है. कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और हिसार में कहीं-कहीं बारिश के आसार बने रहेंगे. सिरसा और फतेहाबाद में कुछ हिस्से में हल्की बारिश की संभावना है.
4 सितंबरः पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिले में कहीं-कहीं मध्यम बारिश की संभावना है. मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में अधिकतर जगह बारिश की संभावना बनी रहेगी। सिरसा जिले में बारिश के आसार नहीं हैं.
5 सितंबर : 5 सितंबर से मौसम में परिवर्तन के साथ ही बारिश से राहत मिलने के आसार हैं. पांच सितंबर को नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में अधिकतर जगह बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिले में कहीं-कहीं मध्यम बारिश की संभावना है. फतेहाबाद और सिरसा में बारिश के आसार नहीं हैं.