पानीपत: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के पानीपत और आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को आज BSE सौगात मिलने वाली है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर पुराना बस अड्डा प्रांगण में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करेंगे।हरियाणा समाचार अपडेट
वे पानीपत, पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के लिए कुल 80 लो-फ्लोर AC इलेक्ट्रिक (E-बस) बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें 40 बसें अकेले पानीपत की हैं, जबकि 5 AC बसें पहले से चल रही हैं। इस तरह अब पानीपत में कुल 45 E-बसें 13 विभिन्न रूट्स पर दौड़ेंगी।
7 CCTV और SOS अलार्म
ये बसें JBM कंपनी की हैं, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 150 KM तक चल सकेंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में 7 CCTV कैमरे और हर सीट पर SOS इमरजेंसी अलार्म बटन की सुविधा दी गई है। इमरजेंसी में बटन दबाते ही सबसे पहले ड्राइवर और फिर सीधे डिपो के कंट्रोल रूम को सूचना जाएगी। इन बसों के लिए 110 ड्राइवर कंपनी के होंगे।
नियम व शर्तें-
पानीपत रोडवेज डिपो के जीएम विक्रम कंबोज ने साफ किया है कि इन AC E-बसों में सामान्य रोडवेज बसों में चलने वाले हैप्पी कार्ड, सीनियर सिटीजन पास या अन्य कोई भी पास मान्य नहीं होगा। 5 साल तक के बच्चों का सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा, जबकि 5 से 12 साल तक के बच्चों की आधी टिकट लगेगी।
किस रूट पर कितनी बसें?
पानीपत से शामली (वाया जाटल): 8 बसें, पानीपत से गोहाना (वाया इसराना): 6 बसें, पानीपत से करनाल (वाया घरौंडा): 5 बसें, पानीपत से सफीदों (वाया मतलौडा): 4 बसें, पानीपत से सिंधू बॉर्डर (दिल्ली सीमा): 4 बसें और पानीपत से सोनीपत: 3 बसें।