हरियाणा सचिवालय में सोमवार (4 मई 2026) को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, बलवंत नामक व्यक्ति सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर अंदर पहुंचा था. इसके बाद वह आठवीं मंजिल पर गया और वहीं से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा पावर जनरेशन के से मिलने आया था मृतक
मृतक का नाम बलवंत सिंह था और वह बिजली निगर में काम करता था. जानकारी के मुताबिक मृतक किसी आधिकारिक कार्य के वजह से सचिवालय गया था, जहां उसने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
बलवंत सिहं सोमवार सुबह सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स से मिलने के लिए आया था. मगर बलवंत परिसर में आने के बाद सीधे आठवीं मंजिल पर चला गया और फिर कुछ ही देर बाद वहां से छलांग मार दी. अब इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहें हैं.
अधिकारी सीसीटीवी सहित हर पहलू से कर रहे जांच
अधिकारियों के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और हर पहलू से जांच भी की जा रही है, ताकी घटना को भी सुराख ना छूट जाए. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके.