लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर फर्जी लिंक का खेल शुरू, हरियाणा सरकार ने जारी की एडवाइजरी

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने की हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर धोखाधड़ी भी शुरू हो गई है। फ्रॉड मोबाइल लिंक और फर्जी फॉर्म के मामले सामने आने के बाद हरियाणा सरकार ने लाभार्थियों को सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित कई फर्जी लिंक और फार्म प्रसारित किए जा रहे हैं। ऐसे सभी लिंक और फॉर्म धोखाधड़ी हैं। कृपया इन पर विश्वास न करें और न ही इनका उपयोग करें। इस योजना के लिए आवेदन केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सही डाउनलोड लिंक सेवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। अपने माेबाइल पर अधिकृत ऐप से ही आवेदन करें।

सही डाऊनलोड लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्धऐसे सभी लिंक और फार्म धोखाधड़ी हैं। कृपया इन पर विश्वास न करें और न ही इनका उपयोग करें। इस योजना के लिए आवेदन केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सही डाऊनलोड लिंक सेवा विभाग की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। साइबर ठगों द्वारा असली जैसे दिखने वाले फर्जी लिंक भेजे जाते हैं, जिन पर लोग अनजाने में क्लिक कर देते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए जरूरी है कि किसी अनजान लिंक को ओपन न करें। किसी भी अनजान खाते में पैसा जमा न करें। संदिग्ध काल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और यदि कोई व्यक्ति छोटे कारोबार का हवाला देकर बड़े लेन-देन करता दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत बैंक या पुलिस को दें। अगर ठगी हो भी जाए तो तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराएं।

दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किएहाल ही में सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए दो टोल-फ्री नंबर भी जारी किए, ताकि हरियाणा की कोई भी महिला योजना का लाभ लेने में अड़चन न महसूस करे। दो टोल-फ्री नंबर 01724880500 और 18001802231 जारी किए। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जायेंगे। प्रथम चरण में विवाहित-अविवाहित दोनों वर्ग की 20,97,256 महिलाएं इसमें शामिल हैं। एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की 23 से 60 साल की करीब 21 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2,100 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। दूसरे चरण में 1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों को शामिल किया जा सकेगा। तीसरे चरण में 3 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जा सकेगा। मोबाइल में लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल नंबर भर कर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। अब जिस महिला के नाम से फॉर्म भरना है, उसका पूरा विवरण दर्ज करें इसके बाद लाभार्थी महिला के घर का पूरा पता भरें फिर लाभार्थी महिला के परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें अगले चरण में परिवार की सालाना आय का पूरा विवरण दें अब अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी भरें।