रोहतक: रोहतक से एक आग लगने का मामला सामने आया है, जहां ककराना गांव में SS इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई. जब आग लगी तो फैक्ट्री में चार लोग मौजूद थे, जो तेजी से बाहर की तरफ भागे. इसके बाद फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
कितने लोग थे अंदर?
ककराना गांव में लगभग आधे एकड़ में फैक्टीर बनी हुई है. फैक्ट्री के मालिक का नाम सुनील शर्मा है. ये विजय नगर रोहतक में रहते हैं. सुनील शर्मा ने फैक्ट्री को किराए ले रखा था. वहीं फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई, उस समय फैक्ट्री के अंदर चार लोग मौजूद थे. जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी अंदर के चारों लोग बाहर की तरफ भागे और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी.
फैक्ट्री के चारों तरफ गेंहू की फसल
फैक्ट्री के चारो तरफ खेत है. यहां गेहूं की फसल पक चुकी है. खेतों तक आग न पहुंचे इसके लिए पहले ग्रामीणों ने ही प्रयास शुरू कर दिया था. जब फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, तो लोगों को राहत मिली. इसके बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई. फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक के डोने, प्लेट, चम्मच आदि बनाने का काम किया जाता था. इसके लिए मशीनें भी लगाई गई थी. यहां प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैली गई.
रवि कुमार यादव के अने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे, तभी सुबह अचानक आग लगती दिखी. तुरंत सभी लोगों को बाहर निकाला गया और चारों सुरक्षित बाहर आ गए. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया. फैक्ट्री मालिक सुनील के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे आग लगने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर सो रहे सभी लोग सुरक्षित बाहर थे. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बाद में अन्य गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटा है और मामले की जांच जारी है