सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव खूबडू के खेतों में क्राइम ब्रांच सीआईए 1 और गन्नौर क्राइम और बदमाश के बीच में एनकाउंटर हुआ है. इसमें पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोपाल को ढेर कर दिया है. अटाल गांव का रहने वाला बदमाश गोपाल जेल से पेरोल पर बाहर आने के बाद गन्नौर इलाके में दहशत फैला रहा था.
गोपाल 70 दिन पहले एक हत्या मामले में अदालत से उम्र कैद की सजा पर पैरोल पर बाहर आया था. उधर, सोनीपत क्राइम ब्रांच सीआईए 1 के हेडकांस्टेबल देवेंद्र को एनकाउंटर में गोली लगी है. गोपाल के शव को खानपुर पीजीआई में रखा गया है और हेड कांस्टेबल देवेंदर का भी खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा है. सोनीपत कमिश्नर ममता सिंह और आला अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमों में आरोपी गोपाल हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और करीब 70 दिन पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया था.
पुलिस को सूचना मिली कि गोपाल गांव खूबडू के खेतों के आसपास मौजूद है और किसी मनोज नाम के व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है.जिसके बाद सीआईए 1 और गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी.जैसे ही कुख्यात गैंगस्टर गोपाल बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया.सीआईए 1 और गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने उसे रुकने का इशारा किया. लेकिन रुकने की बजाय उसने पुलिस पार्टी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी गोपाल हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था.
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से करीब 20 गोलियां चली,मुठभेड़ में गैंगस्टर गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. मुठभेड़ में सीआईए 1 के हेड कांस्टेबल को भी बाजू में गोली लगी है उन्हें खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने गैंगस्टर गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल के शव गृह में रखवा दिया है. गैंगस्टर गोपाल के कब्जे से एक बाइक और दो अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं.
गोपाल पर दर्ज थे डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमें
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह,डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर गोपाल पर दो दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज थे. जिसमें हत्या,हत्या के प्रयास, लूट डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. और आज भी यह किसी व्यक्ति की हत्या को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था. क्राइम ब्रांच की टीमों ने जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी की ओर उसे रुकने का इशारा किया. कुख्यात गैंगस्टर गोपाल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर गोपाल ढेर हो गया.