Haryana Weather Update: हरियाणा में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. अब जनवरी माह के पहले दिन प्रदेशभर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार 3 जनवरी को हरियाणा के सिरसा जिले में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है,जबकि सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ जिले में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 8°C है.
वहीं मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से हवाएं बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएंगी. इसके कारण कोहरे से राहत मिलेगी मगर शीत हवाएं चलने से रात का तापमान विशेषकर गिरेगा. वहीं आज दिन के तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है, जबकि मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आने वाले दिनों में भी ठंडी का असर जारी रहेगा. कोहरे के साथ शीतलहर चलने की भी संभावना है और IMD ने 6 जनवरी तक कोल्डवेव और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं कल यानी 5 जनवरी को धुंध और कोहरे के साथ दिन का तापमान ठंडा रहेगा. दिन में हल्की धूप रहेगी और इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम यानी कि 2-3 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 6 जनवरी को मौसम खुष्क रहेगा. सुबह-शाम को कोहरा जारी रहेगा और तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है और न्यूनतम करीब 5-7°C रह सकता है. वहीं 7 जनवरी को कोहरे की गतिविधि कम होने की संभावना है. दिन का तापमान 16-19°C के आसपास रहेगा.
AQI लेवल हुआ काफी खराब
हरियाणा में ठंड के साथ-साथ AQI लेवल भी खराब होता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल aqi.in के अनुसार राजधानी दिल्ली का सुबह के समय AQI लेवल 272 देखने को मिला है, जबकि फरीदाबाद जिले में सुबह AQI लेवल 364 दर्ज किया गया है. वही गुरुग्राम जिले का AQI लेवल सुबह 252 देखने को मिला है जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 198 दर्ज किया गया है.