पलवल: Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का हाल लगातार बदलता जा रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है. प्रदेश में बढ़ते कोहरे से पश्चिमी विभोक्ष से कोहरा बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिससे हालात और भी बिगड़ सकते हैं. आने वाले दिनों में बादल छा सकते हैं और कोहरा भी बढ़ेगा. ऐसे में 31 दिसंबर तक हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक 24 से 27 दिसंबर के बीच हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में में घना कोहरा छाएगा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं से अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है और दिन के तापमान भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.
IMD ने कोहरे और शीतलहर को लेकर हरियाणा के कई जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है. सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिले में ओरेंज अलर्ट तो पंचकूला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं.इस बीच 28 दिसंबर के बाद से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाने की संभावना है. इससे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हबो सकती है.
28 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है और तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना है. इस दिन बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. वहीं 29 दिसंबर की सुबह-समय विजिबिलिटी कम रहेगी, कोहरा जारी रहेगा और दिन का तापमान अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा.
30 दिसंबर को कोहरे में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन सुबह-सुबह डेंस फोग और कोल्ड कंडीशंस अब भी बनी रहेंगी. दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं और ठंडी धुंध की संभावना रहेगी.
31 दिसंबर यानी साल 2025 का अखिरी दिन ठंडा होने वाला है. न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर भी मौसम ठंडा रहेगा. कोहरा कम-ज्यादा बना रह सकता है. दिन के तापमान में हल्की वृद्धि के साथ मौसम थोड़ा कम कठोर महसूस होगा.