यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव घर के बाथरूम की छत पर पड़ा हुआ मिला. मृतक का गला कपड़े से घोंटा हुआ था. जो कि गले पर ही था. शरीर पर कई चोटें लगी हुई थी. बड़ी बात यह है कि इस हत्या को अंजाम देने में मृतक की पत्नी का नाम ही सामने आ रहा है. क्योंकि पत्नी किसी गैर पुरुष को चोरी छिपे अपने साथ घर पर रखे हुई थी. अब दोनों आरोपी हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर की अमर विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा. इस दौरान पाया कि एक व्यक्ति का शव घर के बाथरूम की छत पर पड़ा हुआ है और सारा सामान बिखरा हुआ है. कॉलोनी के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.
जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ था. क्योंकि पत्नी रीना एक व्यक्ति को पिछले काफी समय से अपने साथ अपने ही घर पर चोरी छुपे रखे हुए थी, जिसकी भनक जब पति को लगी तो दोनों में विवाद हो गया. हालांकि, आसपास के लोगों का कहना है कि झगड़े के बाद गुंजन का शव बाथरूम के ऊपर छत पर पड़ा हुआ था. लेकिन घर पर ना तो उसकी पत्नी रीना मौजूद थी और ना ही उसके साथ रहने वाला लड़का. फिलहाल पुलिस के शक की सुई भी इन दोनों पर ही घूम रही है. पुलिस क्राइम सीन टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया.एसएचओ जगाधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी. बताया जा रहा है कि ये लोग उत्तर प्रदेश से यहां आकर काम कर रहे थे और काफी समय से इसी जगह पर रह रहे थे.