हरियाणा में 49 साल की प्रेमिका ने की 27 साल के लिव-इन पार्टनर की हत्या, बेटे ने दिया साथ

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में 27 साल के प्रेमी की हत्या कर दी गई.अमर विहार कॉलोनी में 26 फरवरी को इस वारदात को अंजाम दिया ग. था. अब इस हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्यारोपी प्रेमिका और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में सामने आया कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी. जब प्रेमिका का बेटा वहां रहने आया तब भी युवक इसी तरह की हरकत करता रहा, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी परने से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हालांकि, दोनों मां बेटे को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा का 27 वर्षीय गुंजन कुमार यहां अमर विहार कॉलोनी में अपनी प्रेमिका खुशबू उर्फ रीना (49) के साथ किराये के मकान में रह रहा था, दोनों लगभग दो साल से साथ रह रहे थे. 26 फरवरी को युवक का शव मकान की छत पर पड़ा मिला. उसकी परने से गला दबाकर हत्या की गई थी. सुषमा यहां से फरार थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि इस मकान में मृतक और सुषमा के साथ-साथ एक अन्य युवक आकाश भी रहता था. उसके बारे में उस समय किसी को ज्यादा मालूम नहीं था. जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया हत्यारोपित सुषमा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथ रहने वाला युवक आकाश उसका बेटा है. सुषमा ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था, जिसके बाद वह गुंजन के संपर्क में आई. दोनों यहां आकर लिव-इन में रहने लगे और फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. लगभग डेढ़ महीने पहले आकाश यहां अपनी मां के पास रहने के लिए आया था.

गुंजन शराब के नशे में सुषमा के साथ मारपीट करता था. वह आकाश को यहां रखने का विरोध करता था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था. इसलिए ही मां बेटे ने मिलकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार मृतक गुंजन ने 25 फरवरी की रात को भी शराब के नशे में सुषमा के साथ मारपीट की, दोनों के बीच काफी बहस हुई, उसने सुषमा और आकाश को मकान से निकाल दिया. वह दोनों रात को ही बाहर चले गए, लेकिन देर रात दोनों यह सोचकर वापस आ गए कि गुंजन अब सो गया होगा. वह हंगामा नहीं करेगा, लेकिन जब वह दोनों पहुंचे तो गुंजन जाग गया और फिर से शराब के नशे में उन्हें गालियां देने लगा.

विवाद बढ़ गया और आकाश ने उसके गले पर पहले चाकू से वार किया. फिर दोनों ने मिलकर परने से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए. फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है.