झज्जर। फाग की रात को सिलानी गेट स्थित मिनी बाईपास पर झज्जर बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता देवराज की गला रेतकर हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अधिवक्ता के साले और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान आशीष उर्फ बाबा (निवासी गांव गुभाना) व हिंमाशु उर्फ बाक्सर (निवासी गांव कुलताना) के रूप में हुई है।
हिमांशु गुभाना का भांजा है। बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवराज ने आशीष की बहन अंजलि के साथ प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था, जिससे आशीष नाराज था। आरोपित आशीष अपने जीजा देवराज के साथ ही रहता था, लेकिन मन ही मन इस विवाह को लेकर रंजिश पाले हुए था।