झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर स्थित कबलाना गांव में भदानी रोड पर एक पूर्व सैनिक को गांव के ही व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घायल अवस्था में पूर्व सैनिक को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की पहचान करीब 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पूर्व व पुलिसकर्मी कबलाना गांव निवासी जगजीत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि जगजीत भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद के बाद दिल्ली में मैं नौकरी पर लग गया था और वह कई साल पहले दिल्ली पुलिस से भी रिटायर्ड हो चुका था।
रविवार की शाम को भदानी रोड पर किसी काम के लिए गया था जहां पर गांव के जगमिंद्र उर्फ छोटा नामक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल जगजीत को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रैफर कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी
मामले के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कहलाना गांव के भदानी रोड पर वारदात हुई है। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।