हरियाणा में सोना कारोबारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, 15 लाख रुपये व डेढ़ किलो सोना लूटा

करनाल: सेक्टर-16 में शनिवार देर रात को स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे सोना व्यापारी जीजा साला पर हमला करके 15 लाख रुपये और डेढ़ किलो सोना लूट कर भाग गए। बदमाश सड़क किनारे झाड़ियों में छिपकर बैठे थे। अचानक से स्कूटी सवार आदिक पाटिल और उनके साले पर हमला कर दिया। साल मौके से भाग गया। जबकि आदित्या को सिर में लोहे की रॉड मारकर सोने और कैश से भरा बैग लेकर बदमाश भाग गए। राहगीर अंशुल लाठर और सूरज ने घायल सराफा कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव, सीआईए व पुलिस की टीम वारदात स्थल पर पहुंची।

परिवार के मुताबिक, सोना व्यापारी आदिक पाटिल का करनाल के सर्राफा बाजार में सोना पिघलाने का है। शनिवार रात वो अपने साले बबन के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर सेक्टर 16 लौट रहे थे। व्यापारी के पास एक बैग था, जिसमें करीब 15 लाख रुपये नगदी और करीब डेढ़ किलोग्राम सोना था। जब दोनों सेक्टर-16 के कम्यूनिटी सेंटर के पास पहुंचे तो झाड़ियों में छिपे दो हमलावर अचानक बाहर निकले और पीछे से स्कूटी को धक्का दे दिया।

स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, व्यापारी नीचे जा गिरा और साला मदद लाने के लिए भाग गया। हमलावरों ने व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गया। बदमाशों ने व्यापारी से बैग छीन लिया और नमस्ते चौक की दिशा में पैदल भाग गए। वहां से जा रहे सूरज और अंशुल लाठर ने घायल व्यापारी को देखा तो हादसा में घायल मानकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में।व्यापारी ने लूट की वारदात के बारे में बताया।

घायल आदिक पाटिल बोले : उनके जाने से पहले झाड़ियों में छिपे थे हमलावर
अस्पताल में दाखिल आदिक पाटिल ने बताया कि वह सर्राफा बाजार से दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसके बैग में करीब 15 लाख रुपए नकद और 1500 ग्राम सोना था। जैसे ही वह सेक्टर-16 पहुंचे, उनके जाने से पहले ही झाड़ियों में छिपे दो बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने पीछे से स्कूटी को धक्का दिया और फिर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। इसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए।

दोनों नकाबपोश थे, दोनों के पास थे हथियार
सोना व्यापारी आदिक के साले बबन ने बताया कि झाड़ियों में छिपे दो हमलावरों ने पीछे से स्कूटी को धक्का दिया और गिरते ही लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों ने मुंह ढक रखा था और उनके पास पिस्तौल भी थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गुप्ती (लोहे की रॉडनुमा हथियार), खून से सना पत्थर और घड़ी बरामद की है। पुलिस इन वस्तुओं की जांच कर रही है।

अधिकारी के अनुसार
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घायल आदिक पाटिल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले से रेकी की है या अन्य कोई कारण है, इसकी भी जांच की जा रही है।