पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में चोर एक पिकअप गाड़ी के टायर उतार ले गए। चोरों के बाद गाड़ी के नीचे ईंट और जैक लगा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के एरिया में सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे हैं। अभी तक साफ सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाई है। वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।