हिमाचल में युवती ने ASI को जड़े थप्पड़, महिला प्रधान को नहीं बख्शा, मौके पर मची अफरातफरी

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक युवती ने एएसआई और महिला प्रधान को ही पीट डाला. मामले की सुनवाई के दौरान युवती दोनों पर आग बबूबा हो गई और फिर मारपीट कर दी. फिलहाल, युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, चिंतपूर्णी पुलिस थाना के तहत यह घटना पेश आई है. यहां पर डूहल बंगवालां पंचायत में एक विवाद को लेकर सुनवाई चल रही थी. इस दौरान युवती ने महिला प्रधान और एएसपाई से गालीगलौज की और फिर थप्पड़ जड़ दिए. बताया जा रहा है कि डूहल बंगवालां पंचायत की प्रधान गुरुवार को एक शख् की शिकायत की सुनवाई के लिए रेही गांव पहुंची थी. महिला प्रधान साथ में पुलिस को भी ले गई थी.
रास्ते के विवाद की जुड़ी यह शिकायत थी, जिसे लेकर महिला प्रधान को विवाद की आशंका थी और इसी वजह से उन्होंने चिंतपूर्णी पुलिस थाना टीम को भी बुलाया था. बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान और पुलिस कर्मी मौके पर दोनों पक्षों को सुन रहे थे. इसी बीच एक पक्ष से संबंधित इसी गांव की युवती आशिमा शर्मा भड़क उठी औऱ प्रधान और पुलिस टीम के एएसआई से उलझ गई. नोकझोंक के बाद युवती ने आपा खो दिया और मारपीट की.

घटना के चलते वहां पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि युवती ने इससे पहले सोशल मीडिया पर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों की फोटो भी डाली थी, जिसमे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. एसपी अमित यादव ने बताया कि शिकायत के बाद अब युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.