Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अवैध रूप से आए बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रेवाड़ी में 44 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। रेवाड़ी पुलिस लगातार अवैध बांग्लादेशी की धर पकड़ के लिए अभियान चलाए हुए है। एसपी रेवाडी हेमेंद्र कुमार मीण की अगुवाई में रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार देर शाम बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। रेवाडी पुलिस ने बस से 44 बांग्लादेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना किया। इन नागरिकों को डिपोर्ट कराने के लिए बीएसएफ के सुपुर्द किया जाएगा।
झुग्गियों में रह रहे थे अवैध प्रवासी
जिला रेवाड़ी में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस, के सख्त निर्देशों के बाद रेवाड़ी पुलिस ने पिछले दिनों 44 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ईंट भट्टों और झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे 44 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत के सामने में पेश किया गया था। इसके बाद इन्हें जिला पुलिस लाइन में रखा गया। शनिवार को पुलिस की एक बस से इन सभी विदेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया। वहां उन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा।
इन विदेशी नागरिकों में 15 पुरुष, 12 महिला व 17 बच्चे शामिल हैं। एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला रेवाड़ी में अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
शनिवार शाम को एक बार फिर से रेवाड़ी पुलिस ने इंडस्ट्रियल इलाके धारूहेड़ा में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत होटल,पोल्ट्री फार्म्स और ईंट भट्टों पर काम करने वाले लोगों की जांच की गई उनके दस्तावेज देखे गए। अभी यह प्रक्रिया जारी है दस्तावेजों की जांच के बाद सुनिश्चित किया जाएगा, कौन व्यक्ति यहां अवैध रूप से आया है की रेवड़ी समेत दक्षिण हरियाणा के तमाम जिलों चाहे गुरुग्राम हो फरीदाबाद हो या नूंह हो यहां सबसे ज्यादा संख्या में अवैध रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या रह रहे हैं।