रोहतक। दिल्ली में हुई घटना को मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिला पुलिस ने अलग – अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही है। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी राकेश सैनी के नेतृत्व में थाना टीम जलेबी चौक पूल के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवा गया।
कार में सवार चारों युवकों की पहचान की गई। गाड़ी में पीछे बैठे दोनों युवकों के पास मिले एक-एक बैग से 500-500 व 100- 200 के नोट के बंडल मिले जो कुल एक करोड़ रुपये हैं
अदालत के आदेश पर 1 करोड़ रुपये को रोहतक ट्रेजरी में जमा करवा गया है। इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवकों ने खुद को कारोबारी बताया है।