हरियाणा के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

हिसार; हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 17 जिलों में बारिश, आंधी और ओलों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. इसके साथ ही कल को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार और HAU हिसार के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 से 8 अप्रैल 2026 के बीच हरियाणा में व्यापक वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान मौसम अस्थिर रहेगा, आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान ठंडा रहेगा.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ (चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र) बनने से मौसम में बदलाव आएगा।गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

IMD के अनुसार, 7 अप्रैल के साथ 8 अप्रैल को भी राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिसकी तीव्रता उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में अधिक होगी. 8 अप्रैल को मौसम और भी खराब हो होने की संभावना. मौसम विभाग का मानने है कि अगले 2 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

10 अप्रैल को दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं 11 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा.

12 अप्रैल को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय गर्मी बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 13 अप्रैल को फिर से कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जा रही है. इससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है.

14 अप्रैल को फिर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है. तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है और गर्मी बढ़ने के संकेत हैं.