पंचकूला निकाय चुनाव: वार्ड-9 में खूनी संघर्ष, दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़े; झड़प में फटा सिर

पंचकूला। हरियाणा निकाय चुनाव से पहले पंचकूला सेक्टर-19 के वार्ड नंबर 9 में शनिवार शाम को खूनी संघर्ष देखने को मिला। निर्दलीय उम्मीदवार ममता रविकांत स्वामी और भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थक आपस में भिड़े। मारपीट में एक का सिर फट गया।