राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी व करनाल में कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

करनाल: करनाल पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को हाउस अरेस्ट किया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम उनके मॉल रोड स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने अंदर जाकर गाबा से बातचीत की, उनसे आने जाने और कार्यक्रमों की जानकारी ली।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में आयोजित विरोध-प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को मंगलवार सुबह उनके घरों पर पुलिस निगरानी में रखा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर में रोका गया हुआ है ताकि वे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रेवाड़ी में सुबह से ही पुलिस टीमें दोनों जिला अध्यक्षों के आवास पर पहुंच गईं और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने भी कहा कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके आवास पर निगरानी लगा दी।

उधर, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मंगलवार को रेवाड़ी में मौजूद थे, लेकिन देर शाम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। पुलिस उनकी गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है। पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी गुरुग्राम ही है।

करनाल पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को किया हाउस अरेस्ट
पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को हाउस अरेस्ट किया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम उनके मॉल रोड स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने अंदर जाकर गाबा से बातचीत की, उनसे आने जाने और कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम उनके आवास के बाहर तैनात हो गई।

गाबा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार ने जो व्यवहार किया, वह गलत है। अब सरकार सभी को दबाना चाहती है। उन्होंने बताया कि बुधवार और वीरवार को करनाल में छात्रों की गूंज नाम से कांग्रेस का कार्यक्रम भी हैं। जिनमे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी पहुंचेंगे।