अंबाला। हरियाणा के अंबाला के बराड़ा में आरडीएक्स मिलने की सूचना है। एसटीएफ व बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। बराड़ा रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बलों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आरडीएक्स की मात्रा करीब दो किलो है। एसटीएफ और जिला पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।