चंडीगढ़: चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव समेत शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक कई स्कूलों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा के लिए तुरंत स्कूल खाली करवा दिए गए। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हर कमरे, बैग और कोने की जांच की जा रही है।