Haryana Weather Update: बदलते समय के साथ अब उत्तरी भारत में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. ऐसे में हरियाणा के मौसम पर प्रभाव देखने को मिल रहा है. फरवरी की शुरुआत में ही ठंड के अपने तेवर कम कर दिए थे, जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वर्तमान में सुबह और रात के समय न्यूनतम ठंड का एहसास होता है, लेकिन दिन के समय तेज धूप से गर्माहट महसूस की जाती है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब हरियाणा में धीरे-धीरे सर्दी की विदाई शुरू हो चुकी है. जिससे ठंड का असर कम होने लगा है और तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. अब धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठंड का प्रभाव लगभग खत्म हो जाएगा और गर्मी दस्तक दे देगी.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 फरवरी के बाद हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इस कारण से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में 1-2 डिग्री तक दर्ज किया जा सकेगा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है.
वहीं आज हरियाणा में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने का अनुमान है. दिन में अधिकतम तापमान लगभग 24°C से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान लगभग 5°C से 7°C के आसपास रहने की संभावना है. आकाश में हल्के बादल कुछ इलाकों में दिख सकते हैं, लेकिन बारिश के संकेत नहीं हैं.
10 फरवरी को साफ रहने की संभावना है. तापमान लगभग 25°C तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. रात में ठंडी बनी रहेगी. 11 फरवरी मौसम धीरे-धीरे समान रूप से सुहावना रहेगा. सुबह-शाम में ठंडी हवाएं चल सकती हैं और दिन में धूप से तापमान लगभग 24°C-25°C तक बना रहेगा.
12 फरवरी में मौसम स्थिर और शुष्क रहने के संकेत हैं. दिन का तापमान लगभग 24°C से 26°C के बीच और रात को ठंडी स्थितियां बनी रहेंगी. हल्का कोहरा सुबह-सुबह कुछ इलाकों में बन सकता है.
13 फरवरी को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन भी कोई भारी बदलाव नहीं दिख रहा है. 14 फरवरी हारियाणा में सुबह शाम ठंडक के साथ मौसम साफ-शुष्क रहने की संभावना है. दिन का तापमान लगभग 26°C के आसपास बना रहेगा. वहीं 15 फरवरी को मौसम शुष्क और मौसम विभाग के हिसाब से सामान्य रहेगा.