Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. मगर 12 मार्च के बाद हरियाणा के मौसम में हल्का बदलाव आएगा, जिससे आसमान में घने बादल छा सकते हैं औऱ साथ ही कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी कि 8 मार्च की रात से 11 मार्च के बीच हरियाणा के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं जताई गई है.
मौसम विभाग की मानें तो इन दिनों तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हल्का ठंडक का एहसास होगा. मगर रात के समय तापमान में बढ़ोतरी की संभावनाएं है. वहीं दिन में गर्मी की आहट जारी रहेगी. 12 मार्च के बाद यानी कि 13 और 14 मार्च को हरियाणा के अधिकतर इलाकों में पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.
9 मार्च को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में धूप रहेगी और तापमान सामान्य के आसपास रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. इस दिन अधिकत तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 तक पहुंचने का अनुमान है.
10 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं. कुछ क्षेत्रों में हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. वहीं 11 मार्च को हरियाणा के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है. हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है.
12 मार्च को मौसम ज्यादातर साफ रहेगा. धूप तेज हो सकती है और तापमान में थोड़ा इजाफा दर्ज किया जा सकता है।. इसके बाद 13 मार्च को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना है और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.
14 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा. मगर कुछ इलाकों में घने काले बादल छाएंगे, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है और बूंदाबांदी की भी संभावना है. वहीं 15 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.