हरियाणा के DGP ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फोन नंबर क्यों किया ब्लॉक, क्या है पूरा विवाद?

चंडीगढ़. हरियाणा के हिसार में पुलिस से टकराव और जेजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार को लेकर घमासाम मचा हुआ है. पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हिसार पुलिस की सीआईए टीम के बीच भी भिड़ंत देखने को मिली थी. सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला अपने निवास स्थान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में जेजेपी नेता बृज शर्मा औऱ दिग्विजय सिंह चौटाला समेत कई नेता मौजूद रहे. दुष्यंत चौटाला ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की है ओर 16 और 17 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में घटना क्रम हुआ 6 साथियों को गिरफ्तार करने और इसके साथ सीसीटीवी के डीवीआर पुलिस ने उठाए. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी की तरफ से छात्रों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पास किया गया. उन्होंने कहा आज जेजेपी की बैठक में हिसार घटनाक्रम को लेकर दो प्रस्ताव पारित किए है.

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डीजीपी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है. क्योंकि उन्होंने, डीजीपी को कई बार फोन किए थे लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसपी और उसके गुंडे चेस के मोहरे है. इस मामले की भूमिका कहीं और रची गई. जिस गाड़ी से घटनाक्रम हुआ उसे ऑफ ड्यूटी और ऑन ड्यूटी बताया. एसपी का स्टेटमैंट चेंज हुआ. उन्होंने कहा कि आज 14 दिनों के बाद कुरुक्षेत्र में दिग्विजय चौटाला और अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है औऱ आरोप कुर्सी तोड़ने का है.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी हिसार घटनाक्रम औऱ उनके पार्टी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी समेत तमाम विषयों पर कोर्ट में जाएंगे. इसके अलावा एससी एसटी कमीशन, मानव अधिकार आयोग समेत हर जगह जाएंगे. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 27 अप्रैल को छात्रों के हक में महापंचायत हिसार में की जाएगी. छात्र हित में जेजेपी की एक बडी महापंचायत’ होगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली का सामाजिक विरोध करेंगे. आज कुरुक्षेत्र NIT में बहने खुदकुशी कर रही है उसका कारण भी प्रताड़ना है.

कई बार डीजीपी को फोन किए
दुष्यंत चौटाला ने कहा हिसार मामले में डीजीपी को लगातार मैसेज और फोन किए है और अपना मोबाइल मीडिया कैमरों के सामने दिखाते हुए कहा डीजीपी को लगातार कॉल और मैसेज किए है. डीजीपी से जब मिलने औऱ बात करने लिए मैसेज भेजा तो उन्होंने मेरा नम्बर ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने कहा कि इससे अच्छे तो कूपर साहब थे जो कम से कम फोन तो उठा लेते थे.