शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने सबसे आक्रामक दौर में प्रवेश कर गया है. शनिवार, 18 जुलाई की आधी रात से 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. सोमवार जबकि 20 और मंगलवार 21 जुलाई को हालात सबसे ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. इन दो दिनों के लिए चार जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 20 से 23 जुलाई के बीच मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, सड़कें बंद होने, नदियों-नालों के उफान पर आने और जनजीवन के व्यापक रूप से प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इन दिनों बेहद सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने सबसे आक्रामक दौर में प्रवेश कर गया है. शनिवार, 18 जुलाई की आधी रात से 23 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. सोमवार जबकि 20 और मंगलवार 21 जुलाई को हालात सबसे ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. इन दो दिनों के लिए चार जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. 20 से 23 जुलाई के बीच मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, सड़कें बंद होने, नदियों-नालों के उफान पर आने और जनजीवन के व्यापक रूप से प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इन दिनों बेहद सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं.
भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी भारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. किन्नौर औऱ लाहौल स्पीति जिले में आज किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
अगले 48 घंटे तक बेहद खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम बेहद खराब रहने वाला है. सोमवार, 20 जुलाई और मंगलवार, 21 जुलाई को प्रदेश के सभी 12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले 48 घंटे तक चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और शिमला जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि, सोलन, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
भारी बारिश से बढ़ सकती है परेशानी
भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है.
फिसलन भरी सड़कों और कम विजिबिलिटी की वजह से गाड़ियां फिसल सकती हैं.
सड़क मार्ग बाधित होने से ट्रैफिक जाम होने की संभावना.
भारी बारिश की वजह स्थानीय जरूरी सेवाएं और रोजाना के बाहरी काम कुछ समय के लिए हो सकते हैं प्रभावित.
जनता से प्रशासन की अपील
भारी बारिश के दौरान वाहन चलाते समय चालक हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें.
नदी-नाले उफान पर होने के कारण पानी वाली जगहों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन जरूर करें.