हिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में मां के दरबार में भक्त ने चढ़ाई 75 लाख रुपये के सोने जड़ी ‘आरती जोत

ज्वालामुखी. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के लिए भक्त ने 75 लाख रुपये सोने की आरती जोत दान की है.चंडीगढ़ के भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है और मंदिर प्रबंधन को यह सोनी की आरती जोत सौंपी है. जानकी के अनुसार, चंडीगढ़ के कारोबारी की माता ज्वाला के प्रति असीम भक्ति है. ऐसे में उन्होंने लगभग एक किलो सोने की “आरती की जोत” मां के चरणों में भेंट की है. यह अनोखी भेंट देखकर पूरा मंदिर परिसर भक्तिभाव से गूंज उठा.

पुजारी और न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने बताया कि मां ज्वाला की कृपा से भक्त का जीवन सुख-समृद्धि से भरा है, और यह अर्पण उसी कृतज्ञता का प्रतीक है. उनकी अभिष्ट मनोकामना पूर्ण हुई है और माता ज्वालामुखी के साथ भक्तो का संबंध इसी तरह से बना रहा और माता ज्वाला सभी की मनोकमाना पूर्ण करें.

मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह जोत विशेष रूप से मंगल आरती और बिशेष भोग के समय मां के चरणों में आरती के लिए तैयार की गई है. इस भक्ति से भरे दृश्य का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. लोग भक्त की आस्था की सराहना करते हुए कह रहे हैं.मंदिर के पुजारियों ने भी इसे मां की अद्भुत कृपा बताया और कहा कि मां ज्वाला के दरबार में श्रद्धा से की गई भेंट कभी व्यर्थ नहीं जाती. मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि लगभग 1 किलो सोने की मंगल आरती एक श्रद्धालु ने मां के चरणों में अर्पित की गई.