शादी का ऑफर ठुकराया, तो युवक ने युवती को लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, एक महीने बाद पीड़िता ने किया सुसाइड

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 24 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने यह खौफनाक कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे एक शख्स ने HIV-पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था। युवती ने पिछले महीने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया था। आरोपी ने इस बात की रंजिश रखते हुए उसे इंजेक्शन लगा दिया। 11 मार्च को आरोपी ने इसह घटना 11 मार्च को हुई थी। आरोपी का नाम मनोहर है।

मनोहर ने युवती के घर में घुसकर जबरदस्ती उसे अपना HIV-संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित युवती रिश्तेदार थे। युवती के माता-पिता ने शुरू में अपनी बेटी की शादी उसी से तय की थी। आरोपी के माता-पिता पहले से ही HIV से पीड़ित थे। ऐसे में युवती के माता-पिता ने पिछले साल सितंबर में आरोपी का HIV टेस्ट करवाया था। इसमें वह भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद युवती ने तुरंत शादी तोड़ दी। इस बात से नाराज होकर जिसके बाद आरोपी ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

फंदे से लटके मिली युवती
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इसघटना के लगभग एक महीने बाद युवती अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिवार वाले उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार वो बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में थी। जांचकर्ताओं का मानना है कि युवती डर, सामाजिक कलंक और भावनात्मक आघात से जूझ रही थी। बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी युवक को एक महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, पुलिस ने पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।