शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में कक्षा पहली, दूसरी, चौथी, छठी व सातवीं की वार्षिक परीक्षाएं (समेटिव असेसमेंट-2) परीक्षा 9 मार्च से शुरू होगी। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
एसएसए भेजेगा प्रश्न पत्र
परीक्षा के प्रश्न पत्र संबंधित विषयों के लिए एसएसए की ओर से भेजे जाएंगे, जबकि वैकल्पिक विषयों (जैसे संगीत, गृह विज्ञान, पंजाबी आदि) के प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किए जाएंगे। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित होगी।
यह होगी डेटशीट
एसएसए की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार 11 मार्च को पहली कक्षा का गणित व दूसरी का अग्रेजी विषय का पेपर होगा, जबकि 13 मार्च को कक्षा एक का हिंदी व दो का गणित का पेपर है। 16 मार्च को कक्षा एक का अंग्रेजी व कक्षा दो का हिंदी का पेपर होगा। कक्षा-4 का 9 मार्च को इवीएस, 11 को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी व 16 मार्च को गणित विषय का पेपर है।
कक्षा 6 व 7 की डेटशीट
9 मार्च को कक्षा छठी का गणित व सातवीं का अंग्रेजी विषय का पेपर है। 10 मार्च को कक्षा छह का हिंदी व सात का संस्कृत, 11 मार्च को कक्षा 7 का वैकल्पिक विषय का पेपर होगा। इसी तरह 12 मार्च को कक्षा छह का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर है। इसी तरह 13 मार्च को कक्षा छह का वैकल्पिक विषय व कक्षा सात का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर है। 16 मार्च को कक्षा छह का अंग्रेजी व सात का विज्ञान का पेपर है। इसी तरह 17 मार्च को कक्षा छह का लोक संस्कृति व सात का हिंदी, 19 मार्च को कक्षा छह का विज्ञान सात का गणित का पेपर है। इसी तरह 20 को कक्षा छह का संस्कृत व सात का लोक संस्कृति विषय का पेपर है।