एंट्री टैक्स विवाद में नया मोड़, पंजाब में निहंग कर रहे हिमाचल की गाड़ियों से अवैध ‘खालसा टैक्स’ की वसूली

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश में बॉर्डर पर एंट्री टैक्स को लेकर चल रहा विवाद फिर तूल पकड़ने लगा है. अब पंजाब के निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने हिमाचल की गाड़ियों से टैक्सी वसूली का ऐलान किया है. आज से अवैध टैक्स वसूली की जा रही है.

दरअसल, हाल ही में हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर खूब विवाद हुआ था. अब लगातार धरना-प्रदर्शनों और सड़क जाम की घटनाओं के बीच अब निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने बड़ा ऐलान किया है. इस दौरान निहंग सिंह दल 100 रुपये और 500 रुपये टोल लिया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार की ओर से किसी प्रकार का पंजाब एंट्री टैक्स लगाए जाने से पहले ही निहंग सिंह जत्थेबंदियां आज कीरतपुर साहिब के समीप मोड़ा क्षेत्र में, पंजाब-हिमाचल सीमा के नजदीक, पंजाब की सरहद में ‘खालसा एंट्री टैक्स’ लगाने जा रही हैं और अब वसूली की जा रही है.

टैक्स का ऐलान करने वाले एक निहंग ने कहा कि कहने के लिए लोकतंत्र है, लेकिन लोकतंत्र नजर नहीं आता है. ऐसे में हमने हिमाचल और पंजाब सरकार को चेतावनी दी है और लगातार टैक्स वसूलते रहेंगे. निहंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी सरकार ने हमें रोकने की कोशिश की तो तो वह पूरी तैयारी के साथ आएं. हम खालसा टोक्स टैक्स सरबत के भले के लिए लगा रहे हैं. इस तरह के टैक्स को गैरकानूनी बताने के सवाल पर निहंग अच्छर सिंह ने कहा कि यह पैसा भले के लिए इस्मेताल करेंगे.

क्या है मामला
हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए कई बैरियर से बाहरी गाड़ियों के लिए एंट्री फीस ली जाती है. सरकार ने ढाई गुणा इजाफा किया था, लेकिन इसका काफी विरोध किया था और 170 रुपये से कम करते हुए 100 रुपये कर दिया था. हालांकि, विवाद कम नहीं हो रहा है. 2 जून को पंजाब के संगठनों ने हिमाचल बॉर्डर पर हाईवे को बंद कर दिया था. इस दौरान ऊना के मेहतपुर और कीरतपुर मनाली फोरलेन पर गड़ामोड़ के पास हाईवे रोक दिया था.