‘पीएम मोदी राहत दे रहे, सुक्खू सरकार हिमाचल के लोगों को लूट रही’, जेपी नड्डा का कांग्रेस पर वार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीमेंट पर टैक्स बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की. उन्होंने बुधवार को कहा कि जब देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, तब हिमाचल प्रदेश सरकार लोगों पर कर बोझ बढ़ा रही है. नड्डा ने शिमला में कहा कि केंद्र ने 90 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को या तो पूरी तरह समाप्त कर दिया है या 5 प्रतिशत तक कम कर दिया है.

उन्होंने बताया कि सीमेंट जैसी वस्तुओं पर टैक्स् 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे सीमेंट की एक बोरी की कीमत 30 रुपये तक कम हो गई है. लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस लाभ को लोगों तक पहुंचाने के बजाय सीमेंट की कीमत बढ़ा रही है. जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि जीएसटी सुधारों की घोषणा के दिन से ही हिमाचल सरकार टैक्स लगाने की फिराक में है. राज्य सरकार ने एंटी-डंपिंग ड्यूटी के नाम पर 50 किलो की स्टैंडर्ड सीमेंट बोरी के दाम 16 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी लोगों को राहत दे रहे हैं, तब हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी है. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार लोगों को लूट रही है.