इस दिन से फिर बदलेगा हिमाचल का मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

Himachal Weather Live: पहाड़ों में अधिकांश स्थानों पर गुरुवार को मौसम साफ बना रहा. ऐसे में ऊंचाई वाली इलाकों में भी हल्के बर्फ के फाहे गिरते हुए नजर आए. कल्पा में 0.2 सेमी हिमपात हुआ. जबकि रिकांगपिओ में हल्के बर्फ के फाहे गिरते हुए नज़र आए. राजधानी शिमला सहित, कुल्लू मनाली में मौसम खुलने के बाद दोपहर में गर्माहट बढ़ने लगी है. इस दौरान प्रदेश के कल्पा, मनाली, कुकुमसेरी, नारकंडा, भरमौर, रिकांगपिओ, सराहन और ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम पारा ताबो में माइनस – 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पांवटा साहिब में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मैदानी इलाकों में भी इस दौरान कोहरा छाया रहा. गुरुवार को बिलासपुर और सुंदरनगर में घना कोहरा देखने को मिला, जबकि मंडी में इस दौरान हल्का कोहरा छाया रहा. प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. ऐसे में प्रदेश में अब आगामी दिनों में फिर मौसम बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

क्या रहेगा मौसम को लेकर अलर्ट
पहाड़ों पर एक बार फिर मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान 2 फरवरी को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार 29 जनवरी और 4 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 1 फरवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि 30 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक से दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है. 31 जनवरी, 2 फरवरी और 3 फरवरी को राज्य के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. 30 जनवरी को मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने का भी येलो अलर्ट जारी है.

वहीं अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का पूर्वानुमान है. जबकि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इज़ाफ़ा होने के आसार जताए गए हैं. ऐसे में इस सप्ताह में मौसम बदलने के साथ-साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

पहाड़ों पर कितना रहा न्यूनतम तापमान
राजधानी शिमला में न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सुंदरनगर में 3.5, भुंतर में 3.1, कल्पा में माइनस -3.6, धर्मशाला में 4.6, ऊना में 5.4, नाहन में 7.3, पालमपुर में 2.0, सोलन में 1.4, मनाली में -0.9, कांगड़ा में 4.5, मंडी में 6.3, बिलासपुर के 7.5, हमीरपुर में 5.0, जुब्बड़हट्टी में 4.2, कुफरी में 1.0, कुकुमसेरी में -8.5, नारकंडा में -1.0, भरमौर में -5.0, रिकांगपिओ में -0.4, सेऊबाग में 1.8, बरठीं में 6.8, चौपाल में 1.0, कसौली में 5.2, पांवटा साहिब में 9.0, सराहन में -0.3, देहरा गोपीपुर में 9.0, ताबो में -9.8, मशोबरा में 2.4 और बजौरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.