हिमाचल के सीएम सुक्खू से इस नंबर पर कर सकते हैं बात, अधिकारियों की कर सकते हैं शिकायत

Himachal Pradesh Chief Minister Number: देश के अलग-अलग राज्यों में अक्सर अधिकारी काम करने में आनाकानी करते हैं. जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती और लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन हिमाचल प्रदेश में अब हालात बदल रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता की शिकायतें सीधे सुनने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 शुरू की है.

यह प्लेटफ़ॉर्म जनता और सरकार के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बन चुका है. अब तक 7.30 लाख से ज्यादा शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है. सीएम सुक्खू का कहना है कि जब कोई नागरिक कॉल करता है. तो सरकार सिर्फ सुनती नहीं. समझती भी है और कार्रवाई करती है. यही इस पहल की सबसे बड़ी ताकत है.

इस नंबर पर करें शिकायत
हिमाचल प्रदेश की यह हेल्पलाइन आम लोगों के लिए राहत का जरिया बन चुकी है. अगर आपको किसी सरकारी विभाग से जुड़ी समस्या है. तो 1100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. चाहे मामला बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य या शिक्षा से जुड़ा हो. हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाता है.

कॉल करने वाले को एक ट्रैकिंग आईडी दी जाती है. ताकि वह अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन देख सके. अब तक लाखों लोगों को इस नंबर से मदद मिली है. मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि यह सिर्फ एक हेल्पलाइन नहीं. बल्कि सरकार और जनता के बीच भरोसे का संवाद है.

अधिकारियों की करें शिकायत
हिमाचल प्रदेश में अगर किसी अधिकारी ने जानबूझकर आपका काम रोका है या लापरवाही दिखाई है. तो अब आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं है. अब आप सीधें नंबर 1100 पर उसकी शिकायत कर सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करने के बाद सेंटर में प्रशिक्षित टीम आपकी बात सुनती है और फिर उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाती है.

तय समयसीमा में कार्रवाई न होने पर मामला उच्च अधिकारियों या मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजा जाता है. इस सिस्टम ने प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत किया है. पहले जहां लोगों को शिकायतों पर महीनों इंतजार करना पड़ता था. अब समाधान कुछ दिनों में मिल रहा है.