छत्तीसगढ़ में लोहे की खिड़की तोड़ी और फिर फांदी दीवार, बाल सुधार गृह से ऐसे फरार हुए 10 बच्चे

In Chhattisgarh, 10 children escaped from the juvenile home by breaking the iron window and then breaking the wall
In Chhattisgarh, 10 children escaped from the juvenile home by breaking the iron window and then breaking the wall
इस खबर को शेयर करें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को 10 लड़के भाग गये। इस घटना के बाद अब संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस संप्रेक्षण गृह से भागे लड़कों की तलाश में जुट गई है। यह पहला मौका नहीं है जब संप्रेक्षण गृह में इस तरह का मामला सामने आया है इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है।
दरअसल, राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में स्थिति सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह से लड़के फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भगने के लड़कों ने अपने कमरे की लोहे की ग्रिल तोड़ दी और फरार हो गए। जो लड़के भागे हैं उनमें से कई के ऊपर हत्या जैसे भी आरोप हैं।

लड़कों पर हैं कई चार्ज
अधिकारियों ने बताया कि संप्रेक्षण गृह से भागे लड़के हत्या, चोरी, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम और अन्य मामलों के आरोपी हैं। अधिकारियों ने बताया की सभी लड़के रायपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब उसकी एक टीम उनकी तलाश में जुट गयी। फिलहाल लड़कों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

दो दिन पहले एक ही कमरे में रखे गए ते लड़के
जानकारी के अनुसार, सभी अपचारी लड़कों को दो दिन पहले ही एक कमरे में रखा गया था। जब सारे लड़के एक साथ आ गए तो उन्होंने भागने की प्लानिंग की। भागने के लिए लड़कों ने अपने कमरे में लगे लोहे की रॉड निकाल दिया। उसके बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गए। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

खिड़की तोड़ने के बाद कूदी दीवार
कमरे की खिड़की तोड़ने के बाद लड़कों ने बाल संप्रेक्षण गृह की ऊंची दीवार भी कूदी। इसके बाद भी यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को लड़कों के भागने की जानकारी नहीं मिली। अब सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।