मुजफ्फरनगर में देवर ने पहले किया दुष्कर्म, फिर पति के साथ मिलकर हत्या का प्रयास

इस खबर को शेयर करें

खतौली। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में देवर ने भाभी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़िता ने इस बात को अपने पति से बताया तो उसने उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की तो पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने अरबिंदो को पकड़ने के लिए लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की खतौली के एक मोहल्ला निवासी युवक से कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष उसका दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहा था।

रमजान में घर में अकेली थी विवाहिता

आरोप है कि मार्च माह में रमजान के दौरान विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर कमरे में पहुंच गया और उसे पकड़ लिया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर चुप रहने की धमकी दी। पीड़ितों ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी।

आरोप है, पति ने उसकी बात को दरकिनार कर उसे मारपीट कर चोटिल कर दिया। इतना ही, नहीं उसके पति ने चुनरी से पीड़िता का गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता ने भागकर जान बचाई और स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति व उसके देवर के विरुद्ध हत्या के प्रयास, दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।