मुजफ्फरनगर में बीमार पशुओं का इलाज कर बांटी दवाएं, भूसा और हरा चारा उपलब्ध कराने के निर्देश

Instructions for providing medicines, straw and green fodder distributed after treating sick animals in Muzaffarnagar
Instructions for providing medicines, straw and green fodder distributed after treating sick animals in Muzaffarnagar
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पशु चिकित्सकों ने अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में विभिन्न व्यवस्थाओं को भी जांचा परखा गया। मौके पर कई बीमार पशु मिले। उनका वहीं पर इलाज किया।

ग्राम पंचायत बघरा स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में बीमार पशुओं के लिए दवाएं वितरित की गई। इसके साथ ही कान्हा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण कर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. केके त्यागी ने दो नये पशुओं को टैगिंग किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. पुष्पेन्द्र तोमर ने कान्हा गौशाला सिसौली में पशुओं की जांच की।

उधर गो आश्रय स्थल रोहाना कला में पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी डॉ. हर्षवर्धन ने गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक बीमार गोवंश का इलाज किया। निरीक्षण के समय आश्रय स्थल में स्वच्छ पेयजल भूसा और हरा चारा की उपलब्धता का अवलोन किया गया। अस्थायी गोशाला निजामपुर का मुआयना कर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद शर्मा ने सभी गोवंश की स्वास्थ्य जांच की।

इसके साथ ही कांजी हाउस जानसठ में एक गाय मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा जनसहभागिता योजनांतर्गत सुपुर्दगी में दी गई। जानसठ के ग्राम तिलौरा में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें बांझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालकों की समस्याओं का समाधान किया गया।