अभी अभीः बुर्काधारी महिला ने खुद को बम से उडाया, 18 लोगों की मौत, 22 घायल

Just now: A burqa-clad woman blew herself up with a bomb, 18 people killed, 22 injured
Just now: A burqa-clad woman blew herself up with a bomb, 18 people killed, 22 injured
इस खबर को शेयर करें

नाइजीरिया एक बार फिर से आत्मघाती हमलों से जल उठा है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक के बाद एक कई आत्मघाती हमले हुए। इसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें 19 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। ग्वोजा (Gwoza) शहर में तीन सिलसिलेवार धमाके हुए। इन सुसाइड बॉम्बर में एक महिला भी शामिल थी। महिला अपनी पीठ पर बच्चे को बांधे हुए थी। तभी उसने एक विवाह समारोह के बीच जाकर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। आत्मघाती हमलावर ने एक मस्जिद के अंदर को धमाके से उड़ा दिया। माना जा रहा है कि हमलावर आतंकी संगठन बोको हराम के सदस्य हैं।

शादी समारोह, अस्पताल और अंतिम संस्कार स्थल पर धमाके किए हैं। इन हमलों में 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ग्वाजो शहर में ऐसे हमले आम हो गए हैं। 15 साल से इस तरह का यहां संघर्ष चल रहा है। अब तक यहां हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग पलायन कर चुके हैं।

इस्लामिक आतंकी संगठन का सफाया

मस्जिद पर हुए हमले को राष्ट्रपति मुहम्मादू बुहारी को दी गई चुनौती माना जा रहा है। दरअसल, बुहारी ने देश से इस इस्लामिक आतंकी संगठन को खत्म करने की कसम खाई है। उन्होंने इसके लिए मैदुगिरी में शुक्रवार को ही सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। मैदुगिरी से दस किमी दूर दंबोआ सड़क के पास सारी रात गोलीबारी हुई है। इस शहर की जनसंख्या 20 लाख के करीब है। सैन्य अभियान की वजह से कमजोर पड़ते जा रहे हैं। लेकिन वो लोग मौका मिलते ही आम नागरिकों और सैनिकों को निशाना बनाते हैं। अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गंभीर रूप से घायलों का मैदुगुरी में चल रहा इलाज

मरने वालों में बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया है। बाकियों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। बता दें कि बोको हराम (Boko Haram) के आतंकवादियों ने साल 2014 में ग्वोजा शहर पर कब्जा कर लिया था। 2015 में चाडियन (Chadian) सेना की मदद से नाइजीरियाई सेना ने इस शहर पर फिर कब्जा जमाया। लेकिन तब से बोको हराम के आतंकी शहर के पास के पहाड़ी इलाकों से हमले जारी रखे हुए हैं।