मीठे खाने की क्रेविंग छीन सकती है चेहरे का ग्लो, कम उम्र में पड़ जाएगी झुर्रियां!

स्किन का ग्लो ना केवल चेहरे पर लगाने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर करता है बल्कि डाइट का भी सीधा असर पड़ता है. अनहेल्दी डाइट का सेवन करने से चेहरे का ग्लो कम हो जाता है. खासकर मीठा का अधिक सेवन करना स्किन के लिए बेहद खतरनाक होता है. रोजाना लोग चाय से लेकर कॉफी का सेवन करते हैं. चीनी का सेवन करने से स्किन पर दाग-धब्बे और रिंकल्स की समस्या बढ़ने लग जाती है.

मीठा खाने में बेहद अच्छा लगता है लेकिन स्किन के लिए मीठा खाना बेहद खतरनाक है. चीनी का ज्यादा सेवन करने से स्किन पर सूजन, दाग-धब्बे और दाने नजर आते हैं. चलिए जानते हैं चीनी का अधिक सेवन करने से स्किन पर क्या-क्या नुकसान होता है.

पिंपल और एक्ने
ज्यादा मीठा खाने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है. ऐसे में सीबम का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है. जिस वह से पिंपल और मुहांसे आने लगते हैं.

सूजन की समस्या
चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है. जिस वजह से शरीर में सूजन की समस्या अधिक होती है.

कम उम्र में झुर्रियां
जब हम शुगर का ज्यादा सेवन करते हैं तो शरीर में ब्लड में शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाती है. जिस वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या हो जाती है. जिस वजह से स्किन में मौजूद कोलेजन कम होने लगता है. कोजने कम होने पर रिंकल्स की समस्या होने लगती है.

चीनी का सेवन करने से स्किन पर पड़ता है असर
गाल और माथे पर हल्की झुर्रियां
चिन और जॉलाइन के पास की स्किन का ढीला होना
चेहरे पर रेडनेस और एक्ने होना
स्किन पर बड़े-बड़े पोर्स का नजर आना

स्किन की देखभाल कैसे करें
स्किन को ठीक करने के लिए चीनी का कम से कम सेवन करें. मीठा खाने का मन है तो आप नेचुरल शुगर या स्वीटनर का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा हेल्दी डाइट का सेवन करें. पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.