जंक फूड की आदत पड़ सकती है भारी, 30 से पहले ही हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

फास्ट फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और शुगर से भरपूर ड्रिंक्स अब युवाओं की डाइट का हिस्सा बन गए हैं. बिजी लाइफस्टाइल में लोग इन अनहेल्दी फूड्स का सेवन काफी ज्यादा मात्रा में कर रहे हैं. जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है. डायबिटीज टाइप 2 बीमारी एक समय पहले 50 की उम्र के बाद होती थी. वहीं अब 30 साल के युवा इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज अचानक नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित होती है. यह बीमारी हमारी रोजाना की खराब आदतों और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम है. अगर आप समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करते हैं. इस बीमारी से बचा सकता है. आकाश हेल्थकेयर एंडोक्रिनोलॉजी डॉक्टर मोनिका शर्मा से जानते हैं कैसे अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से डायबिटीज का रिस्क बढ़ रहा है.

सेहत के लिए क्यों खतरनाक है अनहेल्दी डाइट
डॉक्टर्स के अनुसार पिज्जा, बर्गर, पैकज्ड चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और कोल्ड ड्रिंक्स में ट्रांस फैट, हाई शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं. इन फूड्स का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज लेवल तेजी बढ़ने लगता है. जब शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है तो पैंक्रियाज पर दबाव अधिक बढ़ जाता है. लंबे समय तक पैंक्रियास पर दबाव पड़ने से इंसुलिन सही तरीके से काम करना बंद कर देता है. डॉक्टर मोनिका के अनुसार जब शरीर में इंसुलिन सही से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है. आगे चलकर यह समस्या टाइप 2 डायबिटीज में बदल जाती है.

युवा हो रहे हैं डायबिटीज का शिकार
पिछले कुछ सालों में इंडिया में यंग लोगों में डायबिटीज की समस्या अधिक देखने को मिली है. खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले युवाओं में डायबिटीज होने के रिस्क में बढ़ोतरी हुई है. लंबे समय तक बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से डायबिटीज का जोखिम बढ़ रहा है.

खाने का गलत समय
डॉक्टर के अनुसार आज की युवा पीढ़ी न केवल अनहेल्दी डाइट लेती है, बल्कि उनके खाने का समय भी सही नहीं है. देर रात को बाहर का खाना और देर रात तक जागने की आदम आम हो गई है. इसके अलावा एक्सरसाइज की कमी की वजह से भी शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब होता है. जिससे डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है.

इन लक्षणों की ना करें अनदेखी
डायबिटीज धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है, लेकिन इन शुरुआती संकतों की पहचान कर इस बीमारी से बचा सकता है. इन लक्षणों को देखते ही, तुरंत ब्लड शुगर की जांच कराएं.

बार-बार प्यास लगना
बार-बार पेशाब आना
अचानक वजन घटना
थकान और कमजोरी
घाव का देर से भरना

डायबिटीज से कैसे करें बचाव?
डॉक्टर के अनुसार हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाकर कम उम्र में डायबिटीज के रिस्क को कम किया जा सकता है.
रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
जंक फूड और मीठे ड्रिंक्स से दूरी बनाएं
डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें
वजन को कंट्रोल में रखें
रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें