रिलेशनशिप में अटैचमेंट से आपको लगता है डर? कहीं मन में खोट तो नहीं, ऐसे पहचानें अपनी नीयत

Attachment Phobia In Relationship: रिलेशनशिप दो लोगों के बीच भरोसे, प्यार और आपसी समझ पर टिके होते हैं. लेकिन कई बार जब बात डीप अटैचमेंट की आती है, तो कुछ लोग पीछे हटने लगते हैं. उन्हें डर सताने लगता है कि कहीं ये बंधन उनकी आजादी छीन न ले या फिर रिश्ते में आने वाली ज़िम्मेदारियां उन्हें बोझिल न कर दें. सवाल ये भी उठता है कि क्या ये डर स्वाभाविक है या फिर कहीं मन में रिश्ते को लेकर कोई खोट तो नहीं? आइए समझते हैं कि इस डर के पीछे क्या वजहें हो सकती हैं और अपनी नीयत को पहचानने के कुछ तरीके जरूर जान लें.

क्यों लगता है अटैचमेंट से डर?

1. पास्ट एक्सपीरिएंस: अगर पहले का कोई रिश्ता दर्दनाक तरीके से टूटा हो, तो दोबारा कनेक्ट करने से डर लगना नेचुरल है.

2. कमिटमेंट इश्यू: कुछ लोग जिम्मेदारियों को लंबे वक्त तक निभाने से बचते हैं. उन्हें लगता है कि अटैचमेंट बढ़ते ही बंधन और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाएंगी.

3. पर्सनल स्पेस का डर: जिन्हें अपनी आजादी बहुत ही प्यारी होती है, वे रिश्ते में घुटन महसूस करने लगते हैं.

4. सच्चे जज्बात की कमी: कभी-कभी मन में खोट होता है यानी रिश्ते को लेकर जज्बात उतने सच्चे नहीं होते, जितनी दिखती हैं. ऐसे में अटैचमेंट का डर असलियत को छुपाने का संकेत हो सकता है.

कैसे पहचानें अपनी नीयत?

1. क्या आप ट्रांस्पेरेंट हैं?
अगर आप अपने पार्टनर से बातें छुपाते हैं या सच बताने से बचते हैं, तो ये नीयत पर सवाल खड़ा करता है. ईमानदारी रिश्ते की नींव है.

2. क्या आप सिर्फ समय बिताने के लिए हैं?
अगर आपको लगता है कि रिलेशनशिप सिर्फ एंटरटेनमेंट या अकेलेपन से बचने का जरिया है, तो ये रियल कनेक्शन का इशारा नहीं है.

3. क्या आपको पार्टनर के जज्बाती जुड़ाव से असहजता है?
अगर उनकी नजदीकी, केयरिंग नेचर या जज्बात आपको बोझ लगती हैं, तो ये साफ है कि आप दिल से रिश्ते में नहीं हैं.

4. क्या आप फ्यूचर को लेकर गंभीर हैं?
रिश्ते में रहते हुए अगर आप भविष्य के बारे में सोचने से बचते हैं या जिम्मेदारियों से भागते हैं, तो ये भी दिखाता है कि कहीं मन में खोट है.

आप क्या करें?
अगर सच में आप रिश्ते को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो खुद से ईमानदारी से सवाल पूछें, क्या मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता हूं? अगर जवाब हां है तो डर को छोड़कर भरोसे को चुनें. अगर जवाब ना है, तो साफ तरीके से पार्टनर से बात करें, ताकि उन्हें बाद में बेवजह तकलीफ न हो.