दिनभर जूते पहनने से पैरों में आ रही है बहुत ज्यादा गंदी स्मेल? Foot Odor से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गर्मियों में लोग पसीने से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. ऐसे में घंटों तक जूते पहनकर लोग रहते हैं, जो बेहद ही आम बात है लेकिन लंबे समय तक जूते पहने रहने से पैरों में पसीना काफी ज्यादा आने लगता है, जिस वजह से धीरे-धीरे बदबू आना शुरू हो जाती है और ये देखते ही देखते इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है. जूते उतारते ही बदबू हर जगह फैलने लग जाती है. पैरों से आने वाली बदबू बैक्टीरिया और फंगस की वजह से होती है. यही बैक्टीरिया पसीने में बदबू को पैदा करती है. अगर आप भी इस समस्या से काफी ज्यादा परेशान हैं और काफी कुछ करने के बाद भी छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो आप कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं. ये तरीके आपकी मदद करते हैं और पैरों में बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करेंगे.

1. नींबू का इस्तेमाल

गर्मियों में पैरों में काफी ज्यादा पसीना आने लगता है जिस वजह से बैक्टीरिया और फंगस का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप भी घंटों जूते पहने रखते हैं, तो बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको एक टब लेना है और उसमें गुनगुना पानी, दो नींबू का रस मिला देना है और फिर पैरों को 10-15 मिनट तक डुबोकर रख देना है.

2. नमक वाला पानी

घंटों तक जूते पहनने की वजह से अगर आपके पैरों में गंदी स्मेल आने लगती है, तो आप नमक वाले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बदबू से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होते हैं. एक टब लेना है और फिर उसमें नमक डालकर 15-20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखना है. ये बैक्टीरिया को भी खत्म करेगा.

3. बेकिंग सोडा

पैरों से अगर गंदी बदबू आ रही है और आप इससे काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं, तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुनगुने पानी में आपको बेकिंग सोडा मिलाना है और फिर इसमें 15-20 मिनट तक अपने पैरों को डूबोकर अच्छे से साफ करना है. आप चाहे तो बेकिंग सोडे के पानी को थोड़ा सा जूतों के अंदर भी छिड़क सकते हैं.

4. नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है अगर आप रात को सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से साफ करके तेल से मालिश करते हैं, तो भी बदबू से छुटकारा आप पा सकते हैं. पैरों की त्वचा को मुलायम भी बना सकते हैं

5. जूतों और मोजों की सफाई

अगर आप महीनों में जूतों और मोजों को साफ करते हैं, तो गंदगी और बदबू बढ़ती ही रहेगी. पैरों की बदबू का कारण गंदे जूते और मोजे भी होते हैं इसलिए आपको जूतों को समय-समय पर धूप में रखना और मोजों को रोजाना धोकर पहनना चाहिए.