बिना जिम के भी कम हो सकता है बैली फैट, दीपिका पादुकोण की फिटनेस ट्रेनर से जानें

आजकल के समय में फिट रहना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है. लंबे समय तक ऑफिस में काम करना वहीं घर की जिम्मेदारियों की वजह से इंसान के पास कई समय की कमी होती है. ऐसे में जिम जाना इतना नहीं होता है. कुछ लोग जिम की फीस तो भर देते हैं लेकिन जिम जा नहीं पाते हैं. ऐसे में मोटापा बढ़ने लगता है. ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से बैली फैट की समस्या हो सकती है. क्या आप जानते हैं बिना जिम जाए आप अपना बैली फैट कम कर सकते हैं. चलिए दीपिका पादुकोण की ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला से जानते हैं बिना जिम जाए कैसे कम करें बैली फैट.

नो जिम एब्स वर्कआउट
सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला ने बैली फैट कम करने के लिए नो जिम एब्स वर्कआउट शेयर किया है. इन एक्सरसाइज को आप आसानी से घर पर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में.

कर्लअप
कर्लअप एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर लेटते हुए घुटने मोड़ते हुए पैर जमीन पर टिका लें. इस दौरान आपके हाथ सिर के पीछे रखें और धीरे-धीरे पीठ को ऊपर उठाएं. इस एक्सरसाइज को करने से एब्स मजबूत होते हैं.

रिवर्स कर्ल्स
रिवर्स कल्स एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल लेटते हुए घुटनों को सीने की तरफ लगाएं. निचले कोर की मदद से कूल्हों को हल्का ऊपर उठाएं. इस एक्सरसाइज को करने से लोअर एब्स मजबूत होता है.

क्रिसक्रॉस
क्रिसक्रॉस एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाकर पैरों को कैंची जैसी मूवमेंट में हिलाएं और कोर को टाइट रखें. इस एक्सरसाइज को करने से कोर की मांसपेशियां मजबूत होती है.