#FitIndiaHitIndia आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हार्ट डिजीज का रिस्क तेजी से बढ़ रहा है. भारत में पिछले कुछ समय से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की समस्या देखने को मिल रही है. हार्ट को मजबूत करने के लिए डाइट में नाइट्रेट से भरपूर सब्जियों को सामिल करना चाहिए. नाइट्रेट से भरपूर सब्जियां हार्ट को मजबूत करने में मददगार है. मेट्रो अस्पताल की कार्डियोलॉजी डॉक्टर नविदा बत्रा से जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में क्या लें.
हेल्दी हार्ट के लिए नाइट्रेट क्यों है जरूरी
नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है. नाइट्रेट ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है. जिससे हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है.
हाई बीपी की समस्या
आज से कुछ साल पहले हाई बीपी की समस्या अधिक उम्र की बीमारी मानी जाती थी. पहले 40 से 50 साल की उम्र में लोगों में हाई बीपी की समस्या देखने को मिलती थी. वहीं अब 20 से 35 साल के यंग लोगों में हाई बीपी की समस्या देखने को मिल रही है. समय रहते हैं हाई बीपी की कंट्रोल नहीं किया गया था तो यह दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की समस्या का कारण बन सकता है. हाई बीपी में धमनियों में खून का दबाव नॉर्मल से अधिक होता है.
नाइट्रेट से भरपूर सब्जियां
पालक- पालक में आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं. इसके अलावा पालक में नाइट्रेट होता है. पालक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है वहीं हार्ट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है.
चुकंदर
चुकंदर के जूस में नाइट्रेट पाया जाता है. चुकंदर का जूस पीने से स्टैमिन बढ़ाता है और हार्ट के काम करने की क्षमता को सुधारता है.
सलाद पत्ता
हरे पत्तेदार सलाद में नाइट्रेट होता है. डाइट में आप सलाद को सामिल कर सकते हैं. डाइट में हरे पत्तेदार सलाद लेना हार्ट हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है.
मेथी
मेथी में फाइबर और मिनरल्स पाया जाता है. इसके अलावा मेथी में नाइट्रेट होता है, जो कि हार्ट डिजीज से बचाव करने में मदद करता है. इसके अलावा शुगर भी कंट्रोल करता है.
गोभी
गोभी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ नाइट्रेट होता है. जो कि आर्टरीज में जमा फैट कम करने में मदद रता है.