How to clean dirty floor: घर के फ्लोर में रोज झाड़ू और पोछा लगाने के बाद भी फ्लोर पर चमक देखने को नहीं मिलती है. कई बार फ्लोर पर पीलाप, दाग-धब्बे और गंदगीनजर आती है. दिवाली से पहले आपका फ्लोर चमक जाएगा अगर आप इस घरेलू उपाय को अपनाते हैं.
पोछे के पानी में मिलाएं ये चीज
एक बाल्टी पानी लें. इस पान में एक चम्मच सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इसके बाद इस पान में डिशवॉश लिक्विड मिला लें. सिरका, बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड के पानी का पोछा लगाने से फ्लोर चमक जाएगा. चमकता फर्श देख हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
चमक उठेगा फ्लोर
इस पानी से पोधा लगाने से फ्लोर पर जमी गंदगी, पीलापन, दाग-धब्बे आसानी से हट जाएंगे. रोजाना इस पानी से पोछा लगाएं आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आएगा.
शैंपू से करें फर्श की सफाई
अगर आपके फर्श पर गंदगी जमी हुई है, इस गंदगी को साफ करन के लिए आप शैंपू के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बाल्टी पानी लें. इस पानी में शैंपू मिला दें. इसके बाद इस पानी से फर्श की सफाई करें. आप हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू वाले पान से फर्श की सफाई कर सकते हैं.
नींबू से करें फर्श की सफाई
फर्श को चमकाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बाल्टी पानी में नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिला दें. इसके बाद इस पानी में शैंपू मिला दें. अब इस पानी से पोछा लगाएं. इस पानी से पोछा लगाने से फर्श पर जमी गंदगी दूर हो जाएगी.